छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित हीरो एजेंसी के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक अचानक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल की पहचान कैलाश चतुर्वेदी के रूप में हुई है, जो रीजेंसी होटल के पीछे रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 11:00 बजे वह अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए।
सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक और मोड़ की स्थिति को देखते हुए सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
