नए एसडीओपी ने ट्रैफिक व्यवस्था कराई दुरुस्त, कोचिंग सेंटरों के आसपास किया भ्रमण

ग्वालियर: डबरा में आने के बाद नए एसडीओपी सौरभ कुमार एक्टिव नजर आए। सिटी टीआई यशवंत गोयल और देहात टीआई सुधाकर तोमर के साथ पुलिस बल लेकर वे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे। इस दौरान सड़कों पर खड़े वाहन और बाईकों को साइड से लगाने के निर्देश उन्होंने दुकानदारों को दिए वहीं करीब 50 बाईक जो बिना नंबर प्लेट के शहर में घूम रही थी, उन्हें पकड़कर थाने पहुंचाया और दस्तावेज जांच के बाद चालानी कार्यवाही की।

इस दौरान कोचिंग सेंटरों के आसपास भी एसडीओपी और टी आई यशवंत गोयल ने चेकिंग की। सड़कों पर घूमने वाले तमाम लोगों के आधार कार्ड एवं आईडी भी चेक किए गए। पूरा पुलिस बल सुभाष गंज,सराफा बाजार, कमलेश्वर कॉलोनी सहित संत कवर राम स्कूल के साथ ही रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचा जहां अभियान चलाया गया, वही सड़कों पर दौड़ने वाले बुलेट बाइक के भी साइलेंसर चेक किए गए।

Next Post

फ़िल्म निशांची का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

Fri Aug 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया ने आज अपनी आगामी फिल्म निशांची का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। अजय राय और रंजन सिंह द्वारा जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म निशांची एक रोमांचकारी क्राइम ड्रामा है, जिसे अनुराग कश्यप ने […]

You May Like