फ़िल्म निशांची का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया ने आज अपनी आगामी फिल्म निशांची का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है।

अजय राय और रंजन सिंह द्वारा जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म निशांची एक रोमांचकारी क्राइम ड्रामा है, जिसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। निशांची से ऐश्वर्य ठाकरे अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। वह इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं।

फिल्म निशांची दो भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक जैसे हैं लेकिन जिंदगी में बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं, और जिनके फैसले उनकी तक़दीर तय करते हैं।इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म निशांची 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

 

Next Post

तुलसी जयंती पर सनातन धर्म मंदिर में हुआ रामचरितमानस का पाठ एवं पूजन

Fri Aug 1 , 2025
ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में तुलसी जयंती के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का पूजन एवं पाठ किया गया। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल ने बताया कि चक्रधर सभागार में मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर […]

You May Like