भव्यता के साथ निकला ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह

जबलपुर: शहर का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह इस वर्ष भी परंपरा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तीन पत्ती चौक नगर निगम कार्यालय से शुरू हुए इस भव्य चल समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता रानी की झांकियों के दर्शन कर जयकारे लगाए और फूलों की वर्षा की।
चल समारोह की शुरुआत शाम 9 बजे नगर निगम कार्यालय से की गई, जहां पहले पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा की आरती की गई।

इसके बाद सुसज्जित झांकियों, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भव्य रथ के साथ चल समारोह आगे बढ़ा। चल समारोह में लगभग 25 प्रतिमाएं शामिल हुई। चल समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिधि उपस्थित थे।
जगह- जगह लगे मंच हुआ स्वागत
चल समारोह के मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा मंच लगाकर चल समारोह में शामिल प्रतिमाओं का पूजन- अर्चन कर स्वागत किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
प्रशासन रहा सतर्क
सुरक्षा के लिहाज से पूरे चल समारोह मार्ग में चप्पे- चप्पे पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से पूरे चल समारोह की निगरानी की गई ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

Next Post

मालगुजार परिसर में मिला देशी पटाखों का जखीरा

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने मालगुजार परिसर में दबिश दी जहां देशी पटाखों का जखीरा रखा मिला। ज्वलनशील पदार्थ पटाखे उपेक्षापूर्ण तरीके से रखने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि खेरमाई मंदिर के सामने की गली मालगुजार परिसर मे दबिश दी गई, मानस पटैल 24 […]

You May Like