हिंदू संगठनों ने निकाला अर्थी जुलूस 

जबलपुर। शहर के मड़ई इलाके में मस्जिद निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कलेक्टर का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

ये है मामला

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मड़ई स्थित बाल गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। जबकि वक्फ बोर्ड को केवल 1000 वर्ग फुट भूमि का ही आवंटन मिला था, लेकिन निर्माण कार्य करीब 3000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसके अलावा, मस्जिद की आड़ में अवैध मदरसे का संचालन किए जाने का भी आरोप है।

Next Post

हरदा की घटना के विरोध में करणी सेना ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Mon Jul 14 , 2025
दतिया। आज दतिया जिला करणी सेना द्वारा जिला कलेक्टर दतिया को हरदा की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पुलिस द्वारा निहत्थे निर्दोष करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं राजपूत छात्रावास के लड़के लड़कियों पर तालिबानी तरीके से लाठीचार्ज की निंदा की गई है। दोषी पुलिस वालों को सस्पेंड […]

You May Like