भारत और आस्ट्रेलिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी

भारत और आस्ट्रेलिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) भारत और आस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से टेलीफोन पर बातचीत की तथा उन्हें ऑस्ट्रेलिया के 32वें प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक रूप से पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के दौरान सीएसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित किया है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय मूल के प्रवासियों की भूमिका पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत को बढ़ावा देने में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री अल्बानीज को वार्षिक शिखर सम्मेलन और इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर भी सहमति जताई।

Next Post

सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान से किये कड़े सवाल ,पहलगाम हमले पर झूठी ‘कहानी’ को नहीं माना

Tue May 6 , 2025
संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली 06 मई (वार्ता) पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान सदस्यों ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे “झूठे बयान” को मानने से इनकार कर दिया और पूछा कि क्या पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा […]

You May Like