बालाघाट की युवती को शहर बुलाकर लूटी अस्मत

जबलपुर: बालाघाट की युवती को शहर बुलाकर एक युवक ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बालाघाट परसवाड़ा निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कॉलेज छात्रा हैं। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती जबलपुर पटेल नगर महाराजपुर निवासी सुमित पटेल उर्फ शैलेन्द्र टेम्रे 24 वर्ष से दो माह पूर्व हुई थी, जो रिछाई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।

दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 29 मई 25 को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। युवती शहर पहुंची, इसके बाद वे युवक के किराए के मकान में पहुंची जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीडि़ता वापिस घर पहुंची और बालाघाट स्थित परसवाड़ा थाने में आपबीती सुनाई, जहां पुलिस ने जीरो परकायमी करते हुए घटना स्थल जबलपुर का होने पर केस डायरी अधारताल थाने भेजी जहां शनिवार को असल कायमी हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है जिससे पूछताछ जारी हैं।

Next Post

सुसाइड नोट लिखकर कॉलेज छात्र ने की खुदकुशी

Sun Jun 8 , 2025
जबलपुर: सॉरी मम्मी, पापा मैं आपके लिए कुछ नहीं पाया, हो सके तो मुझे माफ कर देना। ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में किराए से मकान लेकर शहर में पढ़ाई कर रहे सतना निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट […]

You May Like