सुसाइड नोट लिखकर कॉलेज छात्र ने की खुदकुशी

जबलपुर: सॉरी मम्मी, पापा मैं आपके लिए कुछ नहीं पाया, हो सके तो मुझे माफ कर देना। ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में किराए से मकान लेकर शहर में पढ़ाई कर रहे सतना निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच कर रही हैं।
पुलिस ने बताया कि मेघराज सिंह ठाकुर 77 वर्ष निवासी महर्षि स्कूल के सामने शास्त्री नगर ने सूचना दी कि उसके मकान में प्रियांशू त्रिपाठी का लडक़ा किराये से रहता है, जो ज्ञान गंगा कालेज में पढाई कर रहा था। रात 9-30 बजे कमरे में जाकर देखा तो प्रियांशू त्रिपाठी 18 वर्ष मूल निवासी ग्राम करोंदी जिला सतना का कमरे में सीलिंग के हुक में गमछे से फांसी पर लटका था, जिसकी फांसी लगा लेने से मौत हो चुकी थी।
रिजल्ट आने के बाद तनाव में था
मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि चार जून को रिजल्ट आने के बाद से ही वह तनाव में था। उसने दोस्तों से भी दूरी बना ली थी।
परिजनों ने सुसाइड नोट पर जताया संदेह
मृतक के बड़े पिता राधेश्याम त्रिपाठी और मौसा श्रीनिवास शर्मा ने मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट पर संदेह जाहिर किया हैं। इसके साथ ही हैंडराइटिंग और मोबाइल की जांच की मांग की है। पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल पर जांच कर रही है विस्तृत जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा।

Next Post

11 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

Sun Jun 8 , 2025
जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण तिवारी निवासी ग्राम चरगवां ने सूचना दी कि आटो चलाने का काम करता है। वह अपने काम से जबलपुर गया था, जबलपुर से लौटकर घर चरगवां आया, घर में पत्नि प्रियंका […]

You May Like