ग्रीनलैंड ने अमेरिकी हस्तक्षेप ठुकराया; अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के पीएम नीलसन को चेतावनी दी। डर बढ़ा, डेनमार्क और अमेरिका इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
ग्रीनलैंड के लिए हालात आने वाले दिनों में और जटिल होते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन को सीधे तौर पर धमकी दी है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि वह नीलसन को नहीं जानते और आने वाले समय में यह उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सख्त कदम उठा चुके हैं, जिससे ग्रीनलैंड की ओर से अमेरिकी चेतावनी को हल्के में नहीं लिया जा रहा। पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार ग्रीनलैंड़ पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं। जिससे दोनों देशों में तनाव अपने चरम पर है।
