
पांढुरना, सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे 11 मवेशियों को बड़चिचोली पुलिस द्वारा पशु तस्करों से मुक्त कर टेमनी की गोशाला में सुरक्षित रख पकड़े गए तीन पशु तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं ।
प्रदेश की अंतिम तथा महाराष्ट्र सीमा से लगा पांढुरना पशु तस्करों का केंद्र बना हुआ हैं, मुखबिर की सूचना पर टेमनी वडा माल के जंगल मे 20 मवेशियों को पशु तस्करों से मुक्त कराया था, वही पशु तस्कर फरार हो गए थे ।
शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद बड़चिचोली पुलिस द्वारा दोपहर 3:40 बजे टेमनी के पास घेराबन्दी कर 11 मवेशियों को सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे तीन युवको को भी गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही हैं ।
