बायपास क्षेत्र में तेज रफ्तार कार से जानलेवा ड्रिफ्टिंग

इंदौर: शहर में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें बायपास क्षेत्र में एक ढाबे के पास कार से खतरनाक ड्रिफ्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में तेज रफ्तार कार को सड़क पर गोल-गोल घुमाकर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई.

मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के के-2 ढाबे के पास स्थित ऑटो जस्टिस नामक कार गैरेज के सामने का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक चालक अत्यधिक तेज गति से कार को नियंत्रित करते हुए लगातार ड्रिफ्ट करता नजर आता है. इस दौरान बीच सड़क पर एक युवक और युवती भी खड़े दिखाई देते हैं, जिनके बेहद करीब से कई बार कार गुजरती है, जरा-सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों से पुलिस में सामने आया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर शाहबाज अहमद नामक युवक द्वारा अपलोड किया गया है.

15 दिन पहले भी इसी तरह का वीडियो आया था सामने
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सड़क पर इस तरह के स्टंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह का एक मामला कनाड़िया क्षेत्र के फीनिक्स मॉल के बेसमेंट में सामने आया था, जहां कार से ड्रिफ्टिंग की गई थी. हालांकि उस कार्यक्रम के लिए आयोजकों द्वारा थाने से अनुमति ली गई थी, लेकिन वहां भी सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं पाई गई थी, जिससे हादसे की आशंका बनी रही. पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है और वाहन चालक व स्टंट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

Next Post

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’, फरहान अख्तर से क्रिएटिव टकराव की असली वजह आई सामने

Fri May 1 , 2026
रणवीर सिंह ने Don 3 क्रिएटिव मतभेदों के चलते छोड़ी। वे किरदार को ज्यादा हिंसक बनाना चाहते थे, जबकि फरहान अख्तर इसके खिलाफ थे। इसी असहमति के कारण रणवीर सिंह ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। बॉलीवुड के चर्चित प्रोजेक्ट ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां […]

You May Like