15 लाख से बनेगी सड़क, भूमि पूजन

सीहोर.वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत करीब 15 लाख से बनाए जाने वाले सड़क कार्य का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि शहर में बारिश से पहले सभी खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा. इस मौके पर वार्ड के पार्षद इशरत इशराद पहलवान ने कहा कि क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए है और गुरुवार को वार्ड के अंतर्गत राठौर धर्मशाला कस्बा के पास से अजीज एड. तक मार्ग का भूमि पूजन किया गया है. भूमि पूजन के दौरान अन्य पार्षद साथी नपा उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, पार्षद इशरत इशराद पहलवान, राजेश मांझी, विजेन्द्र परमार, कमलेश राठौर, प्रदीप गौतम, इरफान खान, हसीन कुरैशी, मुस्तफा अंजुम, संतोष शाक्य शामिल थे.

Next Post

अवैध मुरम उत्खनन पर कार्रवाई; दो पोकलेन मशीन जब्त

Fri May 16 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम के करखाजांमई और केसला ब्लॉक में प्रशासन ने अवैध मुरम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनें और डंपर जब्त किए। एसडीएम टी प्रतीक राव और अपर तहसीलदार केसला ने रात में छापेमारी कर बिना अनुमति चल रहे खनन पर रोक लगाई। खनिज विभाग ने मामले में […]

You May Like