भोपाल। नर्मदापुरम रोड स्थित दानिश चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने रविवार को देर शाम कई लोगों को रौंद दिया. हादसे का शिकार हुए लोगों को गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक बहुत तेज स्पीड से कार चला रहा था. कार की रफ्तार तेज होने के चलते चौराहे पर अनकंट्रोल्ड हो गई. आरोपी ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी भी सामने आई है. हादसे के बाद से कार चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश करने में जुटी है.
Next Post
एमसीडी उपचुनाव के लिए भाजपा ने 12 उम्मीदवार घोषित किए
Sun Nov 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी 30 नवंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) उपचुनाव के लिए रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। श्री सचदेवा ने अपने बयान में कहा कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के […]

You May Like
-
6 months ago
गॉफ को पस्तकर ओसाका क्वार्टर फाइनल में