
रीवा। समूचे विंध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान में भले ही उछाल आया. लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन भर गलन भरी ठंड बनी रही. दोपहर से चल रही ठंड हवाओ ने गलन को और बढ़ा दिया है. अन्य दिनो के अपेक्षा न्यूनतम तापमान में उछाल आया. रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पहुंच गया. वही दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा जो कि सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री कम रहा. दिन में हल्के बादल भी रहे और शाम से कोहरे का धुंध छाने लगा. चार किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंड हवाएं चलती रही. रात की ठंड से भले ही कुछ राहत मिली, लेकिन दिन भर गलन भरी ठंड रही और रात 12 बजे तक घना कोहरा छा गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले के कई हिस्सो में अति घना कोहरा रहेगा. साथ ही आगामी तीन दिनो में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है.
