अमानक बीज विक्रय करने पर 4 दुकानों के लायसेंस निरस्त

सतना :कृषकों का उत्तम गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सतना और मैहर जिले क विभिन्न बीज विक्रय केन्द्र से बीज निरीक्षकों द्वारा नमूनों लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये थे। इनमें कुछ संस्थाओं के बीज नमूने अमानक स्तर के पाये जाने पर संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये थे। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आशीष पाण्डेय ने बताया कि संबंधित संस्थाओं द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर बीज अधिनियम 1966 की धारा 7 (बी) के उल्लंघन का दोषी मानकर 4 बीज विक्रय केन्द्रों का लायसेंस निरस्त कर दिया गया है।

इनमें मेसर्स प्रीति किराना एवं अनाज भण्डार रामनगर जिला मैहर, मेसर्स विजय खाद बीज भंण्डार जिला सतना, न्यू शिवशक्ति फार्मिग सर्विसेस उचेहरा जिला सतना एवं मां शारदा बीज भण्डार सरला नगर रोड जिला मैहर की बीज अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का किया भव्य उद्घाटन, कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है

Thu Sep 17 , 2026
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ प्रदर्शनी का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां का दौरा कर विभिन्न प्रतिभागियों से बातचीत भी की। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय […]

You May Like

मनोरंजन