घर में अकेले युवक ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर: तेजाजी नगर इलाके में एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय वह घर पर अकेला था. परिजन के लौटने पर मामले का खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले में पुलिस जांच कर रही है.18 वर्षीय मृतक की पहचान सचिन पिता रामलाल विश्वकर्मा के रूप में हुई.

शनिवार दिन में वह दोस्तों के साथ घूम रहा था, लेकिन देर शाम से घर पर ही था. उसकी मां राखी बांधने चापड़ा गई हुई थी, जबकि बड़ा भाई मनीष, जो ठेकेदारी का काम करता है, किसी काम से बाहर गया था.

रात में मनीष घर लौटा तो सचिन को फंदे पर लटका देखा और तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया. उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सचिन कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था. मोबाइल फोन की जांच में भी कोई खास सुराग नहीं मिला है. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

भोपाल एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का महापौर मालती राय ने भी स्वागत किया

Sun Aug 10 , 2025
भोपाल: एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का महापौर मालती राय और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री का प्रदेश आगमन पर आभार व्यक्त किया और उनके कार्यक्रमों की सफलता की शुभकामनाएं दीं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like