नक्सलवाद अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारियों से मिले शाह, सरकार के संकल्प को दोहराया

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के विरुद्ध हाल ही में चलाये गये अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी और नक्सवाद से देश को मुक्ति दिलाने के प्रति सरकार के संकल्प को दोहराया ।

गृह मंत्री इन अभियानों में शामिल जवानों से मिलने छत्तीसगढ़ भी जायेंगे।

श्री शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में इस कार्यक्रम का वीडियो सार्वजनिक किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “ इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। ”

गृहमंत्री ने कहा, “ मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। मैंने (नक्सलवाद के खिलाफ) चलाये गये अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। ”

हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तीन हफ्ते तक अभियान चलाया था। “ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट” के तहत 30 से अधिक नक्सली मारे गये, जिनमें कई कुख्यात नक्सली सरगना थे। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने इन अभियानों में नक्सलियों के कई ठिकानों को समाप्त कर दिया है।

Next Post

अवैध सागौन लकड़ी पकड़ने गए वन अमले पर हमला,फायरिंग

Sat Jun 7 , 2025
रायसेन: ज़िले के गढ़ी सामान्य वन मंडल अंतर्गत समनापुर खुर्द बीट में अवैध सागौन लकड़ी कटाई की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया है। जिसमें आधा दर्जन वन कर्मी घायल हुए हैं। घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है वहीं […]

You May Like