सूने मकान में घुसे चोर ले गए जेवर नगदी

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत आमाखोह में अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नकदी चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि निशांत उर्फ मोंटी साहू 25 वर्ष निवासी आमाखोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है, उसके घर में मां, बहन बहनोई रहते हैं, वह जबलपुर शहर गया था। मां आंगनबाड़ी केन्द्र आमाखोह गयी थी और बहन मनु साहू बच्चे की दवाई कराने बरेला गयी थी। जीजा ब्रजेश कुमार साहू कृषि उपज मंडी गये थे, घर में ताला लगा था तभी चोर घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर लाकर से सोने चांदी के जेवर, नगदी 40 हजार चोरी कर ले गया है।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा कार्यक्रम

Fri Jun 20 , 2025
*विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास* ग्वालियर। ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण […]

You May Like