अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा कार्यक्रम

*विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास*

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे। प्रात: 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों का आगमन व उदबोधन होगा। इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक विशाखापटनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत सुव्यवस्थित ढंग से विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी प्रतिभागी समय पर कार्यक्रम में पहुँचें और सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों।

Next Post

सौभाग्यशाली व्यक्ति" बनने के 44 रहस्य

Fri Jun 20 , 2025
मनोचिकित्सक हिदेकी वादा ने “80 वर्षीय दीवार” नामक पुस्तक प्रकाशित की। जैसे ही यह पुस्तक जारी हुई, इसकी बिक्री 500,000 प्रतियों से अधिक हो गई और यह इस समय की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बन गई। यदि यह गति जारी रही, तो इस पुस्तक की बिक्री 1 मिलियन प्रतियों […]

You May Like