बढ़ते हुए तापमान की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव

ग्वालियर: लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखकर बच्चों के हित में जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अब नर्सरी से लेकर 12 वी तक की कक्षाएँ दोपहर 12 बजे तक ही लगाई जा सकेंगी।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार ने इस आशय का आदेश जारी किया है। यह आदेश स्कूली परीक्षाओं पर प्रभावशील नहीं होगा

Next Post

मंदिर से लौट रही महिला से मारपीट

Thu Apr 10 , 2025
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत प्रभात स्कूल जैन आटा चक्की के पास मंदिर से लौट रही एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसके विरोध में साहू समाज रांझी संभाग के सीएसपी सतीश कुमार साहू के पास पहुंचा और कार्यवाही की मांग की। शिकायत मेें बताया कि प्रभात स्कूल जैन आटा चक्की […]

You May Like