जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत प्रभात स्कूल जैन आटा चक्की के पास मंदिर से लौट रही एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसके विरोध में साहू समाज रांझी संभाग के सीएसपी सतीश कुमार साहू के पास पहुंचा और कार्यवाही की मांग की। शिकायत मेें बताया कि प्रभात स्कूल जैन आटा चक्की के पास मंदिर से लौट रही तुलसा बाई साहू के साथ की गई।
आदित्य जैन और पत्नी वंदना जैन ने मिलकर बीच सडक़ पर घसीटते हुए मारपीट की थी। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रवि करण साहू, रामेश्वर साहू जनपद साहू, एमआईसी सदस्य पार्षद रजनी कैलाश साहू, पार्षद रजनी सुरेंद्र साहू, वीरेंद्र साहू, सुरेश साहू, दीपक साहू, विनोद साहू, रामकृपाल साहू आदि सामाजिक जन मौजूद रहे।
