धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ नये वर्ष का आगाज 

भैंसदेही। वर्ष 2025की बिदाई और नये वर्ष 2026का स्वागत क्षेत्र की जनता ने बड़े ही उत्साह के साथ किया ,बीते वर्ष की खट्टी-मीठी यादों को बिदा करते हुए नये वर्ष का आगाज नगर में धार्मिक आयोजनों के साथ किया गया, जहां सैकड़ों परिवारों ने आज के दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्धल कुटरू खामला, गुप्तवाडा, अघोरे बाबा का खोरा, घोघरा घाट ,बहिरम मेला, पूर्णा उद्गम स्थल काशी तालाब जैसे दर्शनीय और धार्मिक स्थलो पर पहुंचकर आज के दिन को यादगार बनाते हुए नये वर्ष याने 2026का जोरदार स्वागत किया तो वहीं नगर नागझिरी संस्थान और प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। सिद्धनाथ सिध्देश्वर प्राचीन शिवालय आज पुरे दिन सेल्फ़ी पाइंट में तब्दील होता देखा गया जहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवक युवतियां मणिकर्णिका तालाब के पास स्थापित विशालकाय शिव प्रतिमा के इर्द-गिर्द सेल्फ़ी लेते देखे गये ।वहीं नगर के दादा भक्त दिनेश राठौर के निवास पर दादानामस्मरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के दादाजी में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने पहुंच नाम स्मरण कर महाप्रसाद प्राप्त किया।इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 4और5की श्याम सेवा समिति द्वारा बाबा श्याम के विशाल कीर्तन का आयोजन किया जिसमें भोपाल ,आष्टा और बैतूल के उम्दा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्याम प्रेमियों को भक्ती रस से सराबोर कर दिया । पाश्चात्य संस्कृति से इतर धार्मिक आयोजनों के चलते नगर और क्षेत्र में नववर्ष का आगाज पुरे उत्साह के साथ हुआ।

Next Post

सागर लोकायुक्त ने जिला आयुष अधिकारी और बाबू को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Thu Jan 1 , 2026
छतरपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष अधिकारी और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार 1 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की गई। जानकारी के अनुसार, छतरपुर की जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा […]

You May Like