छतरपुर में जल विहार मेला 2025 की सांस्कृतिक शुरुआत, छाया उत्सवी रंग

छतरपुर। पारंपरिक जल विहार मेला 2025 का उद्घाटन बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। उद्घाटन के साथ ही नगर में उत्सव का माहौल छा गया है। आज 10 अक्टूबर को मेले का दूसरा दिन है, और मेला परिसर में तैयारियाँ तेज़ी से दिखाई दे रही हैं।

दुकानों की सजावट और झूले लगाने का काम जारी

उद्घाटन के बाद से ही मेला ग्राउंड में दुकानदार अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर दुकानें सजाने लगे हैं। हस्तशिल्प, खिलौने, चाट-पकौड़ी, मिठाइयों सहित स्थानीय बाजारों की दुकानें आकार लेने लगी हैं। बड़े झूले और मनोरंजन के साधनों को भी मैदान में खड़ा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मेला पूरी सजावट के साथ स्थानीय और बाहरी आगंतुकों का स्वागत करने को तैयार होगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया के निर्देशन में इस वर्ष मेले को केवल मनोरंजन का स्थल नहीं, बल्कि “संस्कृति का जीवंत मंच” बनाया गया है।

सांस्कृतिक रंगों से सजा मंच

उद्घाटन दिवस पर विद्यालयीन बच्चों ने बुंदेली संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और लोक कलाओं से सजी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। मेला केवल मनोरंजन का स्थल नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का माध्यम बन चुका है।

आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक

11 अक्टूबर: आल्हा गायन

12 अक्टूबर: लोकगीत संध्या

13 अक्टूबर: जबाबी कीर्तन

14 अक्टूबर: राई नृत्य

15 अक्टूबर: संगीत निशा

16 अक्टूबर: भजन संध्या

17 अक्टूबर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

18 अक्टूबर: बुंदेली बैंड नाइट

19 अक्टूबर: ऑल इंडिया मुशायरा

नगर के नागरिकों का कहना है कि जल विहार मेला केवल व्यापार या मनोरंजन नहीं, बल्कि “अपनों के बीच बैठने और परंपराओं को याद करने का अवसर” है। आने वाले दिनों में यह मेला छतरपुर की पहचान को एक बार फिर जीवंत करने जा रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संघ शताब्दी सभागार का लोकार्पण

Fri Oct 10 , 2025
रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज काटजू नगर स्थित नव निर्मित संघ शताब्दी सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सभागार समाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम जैसे शहरों में ऐसे सभागार युवाओं और समाज के विकास […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।