भारत एएफसी महिला एशियाई कप क्वालिफायर में म्यांमार, इंडोनेशिया, तुर्कमेनिस्तान से भिड़ेगा

कुआलालंपुर, (वार्ता) भारत की अंडर-20 महिला टीम एएफसी महिला एशियाई कप क्वालिफायर में म्यांमार, इंडोनेशिया और तुर्कमेनिस्तान से भिड़ेगी।

कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में सोमवार को निकाले गये ड्रा में भारतीय महिला टीम को म्यांमार, इंडोनेशिया और तुर्कमेनिस्तान के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।

ड्रा के अनुसार ग्रुप ए में पिछली बार की विजेता दक्षिण कोरिया, नेपाल, मेजबान भूटान, मंगोलिया और सऊदी अरब की टीमें आपस में भिड़ेंगी। ग्रुप बी में वियतनाम के साथ किर्गिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, चीन और सिंगापुर की टीमें शामिल हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे, फिलिस्तीन और ताजिकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप डी के मुकाबले म्यांमार में छह से 10 अगस्त के बीच एक ही स्थान पर राउंड-रॉबिन प्रारुप में कराया जायेगा। ग्रुप ई में पूर्व विजेता चीन, लेबनान, कंबोडिया और सीरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप एफ में छह बार की विजेता जापान, ईरान, मेजबान मलेशिया और गुआम की टीमें खेलेंगी। ग्रुप जी में उज्बेकिस्तान, जॉर्डन, नॉर्दर्न मारियाना आइलैंड्स और बहरीन की टीमें होंगी। ग्रुप एच में पूर्व विजेता दक्षिण कोरिया, बंगलादेश, मेजबान लाओस और तिमोर-लेस्ते के बीच मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट में शामिल होने वाली कुल 33 टीमों को आठ समूहों में विभाजित किया गया (ग्रुप ए में पांच टीमें और शेष सात ग्रुप में चार-चार टीमें) हैं। हर ग्रुप की विजेता टीम और तीन सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें, मेजबान थाईलैंड के साथ एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप के 12वें संस्करण में खेलेंगी। कुल 12 टीमों का टूर्नामेंट होगा यह टूर्नामेंट एक से 18 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

Next Post

वेल्च और विलियम्स के अर्धशतकों से जिम्बाब्वे ने बनाये 227 रन

Tue Apr 29 , 2025
चटगांव (वार्ता) निक वेल्च (54) और शॉन विलियम्स (67) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से जिम्बाब्वे ने बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को स्टंप के समय तक नौ विकेट पर 227 रन बना लिये है। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के […]

You May Like