
शुजालपुर, 28 जून. शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई, बताया जाता है कि जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते लक्ष्मी मेवाड़ा पिता भगवानसिंह 19 वर्ष निवासी मदाना को रविवार की दोपहर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने उपचार के दौरान दम तोड दिया. जहरीले पदार्थ के सेवन का कारण ज्ञात नहीं हो सका. पुलिस मंडी ने सूचना पर मृतका लक्ष्मी के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल शुजालपुर में करवाया.
