वेल्च और विलियम्स के अर्धशतकों से जिम्बाब्वे ने बनाये 227 रन

चटगांव (वार्ता) निक वेल्च (54) और शॉन विलियम्स (67) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से जिम्बाब्वे ने बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को स्टंप के समय तक नौ विकेट पर 227 रन बना लिये है।

आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए ब्रायन बेनेट और बेन कर्रन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 11वें ओवर में तनजीम हसन साकिब ने ब्रायन बेनेट (21) को आउट कर बंगलादेश काे पहली सफलता दिलाई। तैजुल इस्लाम ने बेन कर्रन (21) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद निक वेल्च और शॉन विलियम्स ने बंगलादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों बल्लेबाजों के बीच अभी 90 रन की साझेदारी हुई थी कि 68वें ओवर में निक वेल्च (54) रिटायर्ड नॉटआउट करार दिये गये। हालांकि 85वें ओवर में तैजुल ने उन्होंने बोल्ड आउट किया। बल्लेबाज बंगलादेशी गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। कप्तान क्रेग एर्विन (पांच) रन और शॉन विलियम्स (67) को नईम हसन ने आउट कर जिम्बाब्वे को दो बड़े झटके दिये। वेस्ली मधेवेरे(15), वेलिंग्टन मसाकाट्जा (छह) और रिचर्ड एन्गरावा (शून्य) को तैजुल इस्लाम ने आउट किया। बंगलादेश की गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे ने दिन के आखिरी सत्र में महज 25 रन जोड़कर अपने चार विकेट गवां दिये। स्टंप के समय जिम्बाब्वे ने नौ विकेट पर 225 रन बना लिये है और टी. तिसगा (नाबाद 14) और ब्लेसिंग मुजारबानी (दो) क्रीज पर मौजूद थे।

बंगलादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पांच विकेट लिये । नईम हसन को दो विकेट मिले। तनजीम हसन साकिब ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

आईपीएल 2028 में खेले जा सकते है 94 मैच: अरुण धूमल

Tue Apr 29 , 2025
मुम्बई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2028 में प्रत्येक टीम के एक दूसरे के खिलाफ घरेलू और घर से बाहर मुकाबलों के लिए 94 मैचों की आवश्यकता होगी। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि 2028 से शुरू होने वाले अगले मीडिया राइट्स चक्र में घरेलू और बाहर के […]

You May Like