974 कर्मचारियों के खाते में पहुंची ओटी एरियर्स की राशि

जबलपुर। जीसीएफ के कर्मचारियों ने मजदूर संघ हथौड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसकी मुख्य वजह बहुप्रतीक्षित ओटी एरियर्स का भुगतान जीसीएफ के कर्मचारियों को करना रही। कर्मचारियों का कहना है कि मजदूर संघ हथोड़ा लगातार उक्त मामले में संघर्षरत रही जिसका परिणाम आज जीसीएफ के सभी जनता को प्राप्त हुआ। इस भुगतान के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है। मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री रोहित गुप्ता ने बताया कि बुधवार को करीब जीसीएफ के 974 कर्मचारियों के ओटी एरियर्स के भुगतान की राशि उनके बैंक खातों में पहुंच गई है। उत्साहित कर्मचारियों द्वारा ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक एवं महासचिव कामरेड सी कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया है जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मजदूरों के हित में फैसला कराया।

Next Post

न्यूज़ीलैंड में ली थी पायलट की ट्रेनिंग, एमपी फ्लाइंग क्लब से जुड़कर तैयार कर रहीं थीं नए पायलट

Wed Jan 28 , 2026
ग्वालियर। विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की पायलट शांभवी पाठक ने 2016-18 के दौरान ग्वालियर के ‘एयरफोर्स नंबर 1 स्कूल’ से शिक्षा प्राप्त की थी। साथ ही वह ‘मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब’ की सक्रिय सदस्य भी थीं। साथ ही वह मध्य प्रदेश फ्लाइंग […]

You May Like