राहगीरी दिवस पर फिर लौटा कनॉट प्लेस में ‘संडेज ऑन साइकिल’

नयी दिल्ली, 15 मार्च, (वार्ता) राहगीरी दिवस पर ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 65वां संस्करण देशभर में 5000 से अधिक जगहों पर आयोजित किया गया। इस आयोजन ने देश के समुद्रों और पहाड़ों, रेगिस्तानों और जंगलों को एक ही आंदोलन के जरिए आपस में जोड़ दिया। 300 से अधिक ‘फिट इंडिया चैंपियंस’ और एंबेसडर्स, साथ ही कई खास मेहमानों ने इस साइकिलिंग कार्यक्रम की अगुवाई की। ये कार्यक्रम ओडिशा के कोकराझार से लेकर पंजाब के बादल और दक्षिण में एलेप्पी तक तथा नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में इसका आयोजन किया गया। पटना में, बिहार की युवा और ऊर्जावान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया और खुद आगे बढ़कर लोगों के लिए एक मिसाल कायम की। असम में, असम सरकार की सहायक आयुक्त, एमएमए फाइटर, कराटे ब्लैक बेल्ट होल्डर और एक अनुभवी साइकिलिस्ट, रीमा तृषा हलोई ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस 65वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रविवार की सुबह दिल्ली का कनॉट प्लेस किसी उत्सव जैसा लग रहा था। ‘फिट इंडिया’ का मुख्य अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’, ‘राहगीरी फाउंडेशन’ के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसके साथ ही ‘राहगीरी डे’ की भी वापसी हुई। इस खास संस्करण में सभी उम्र के लोगों ने तीन साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुज़ुर्गों तक ने हिस्सा लिया। ये सभी लोग के चारों ओर साइकिल चलाने से पहले, रस्सी कूद, ज़ुम्बा, योगासन और कई मजेदार खेलों जैसी अलग-अलग फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए एक साथ एकत्र हुए।

इस हफ़्ते का कार्यक्रम ‘उपभोक्ता अधिकारों’ को समर्पित था। इस कार्यक्रम दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद, पूर्व आईएएफ पायलट और अब फिटनेस विशेषज्ञ बन चुके कैप्टन अक्षय चोपड़ा और मास्टर ट्रेनर व ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर श्री प्रतीक कुंडियाल शामिल थे। अक्षय चोपड़ा ने कहा ने इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर आशीष सूद ने कहा, “राहगीरी दिवस और संडेज ऑन साइकिल जैसी पहल एक ज़्यादा स्वस्थ और सुरक्षित दिल्ली की दिशा में अहम कदम हैं। पैदल चलने, साइकिल चलाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज़्यादा इस्तेमाल को बढ़ावा देकर, ऐसे आंदोलन न सिर्फ़ सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हवा में प्रदूषण कम करने और टिकाऊ आवाजाही की संस्कृति बनाने में भी मदद करते हैं। साफ हवा केवल एक चाहत नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है, और समुदाय द्वारा किए जा रहे ये प्रयास इस समस्या के समाधान का एक अहम हिस्सा हैं। मैं आज यहां मौजूद सभी लोगों से गुजारिश करता हूं कि वे इसे अपनी प्रतिदिन की आदत बना लें।”

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sun Mar 15 , 2026
कराची, 15 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके साथ ही उनके लगभग दो दशक लंबे शानदार करियर का अंत हो गया। कराची में जन्मे इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच से […]

You May Like