फोर व्हीलर की टक्कर से दंपत्ति समेत पुत्र घायल

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत लालपुरा तलैया के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बृजेश यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम मुरैठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ससुराल ग्राम गौरहा से अपने बेटे विवेक यादव 7 वर्ष, पत्नी वर्षा यादव के साथ अपनी मोटर सायकल से अपने घर मुरैठ जा रहा था गौरहा के पहले लालपुरा तलैया के पास फोर व्हीलर क्रमांक एमपी 20 सीडी 8755 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह अपनी पत्नी एवं बच्चे सहित गिर गया तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

किराए के वाहनों को बेचकर अवैध कमाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon Jan 20 , 2025
पांच आरोपियों गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ के 11 वाहन जब्त किए नव भारत न्यूज इंदौर. पुलिस ने चार पहिया वाहनों को किराए पर लेकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से बेचने और गिरवी रखने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर बड़ी संख्या में वाहनों […]

You May Like