ग्वालियर में पहली बार हो रही अलौकिक नवग्रह कथा, गृह होंगे शांत

ग्वालियर : महानगर में पहली बार सात दिवसीय नवग्रह कथा का आयोजन आज 9 मई से 15 मई तक तारणहार संस्थान के तत्वाधान में दीनदयाल नगर शताब्दी पुरम दंदरौआ धाम में किया जा रहा है। ददरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज एवं आयोजकों ने बताया कि ग्वालियर के इतिहास में पहली बार देश के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य वेदाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री श्रोताओं को नवग्रह कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में सूर्य एवं शनि के मंदिर विराजमान है, इसलिए ऐसे स्थान पर नवग्रह कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा के प्रथम दिन प्रारंभिक ज्ञान एवं पारिवारिक कथा का महत्व बताया गया एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा भगवान श्री गणेश जी सहित समस्त देवी देवताओं का आह्वान एवं महालक्ष्मी पूजन व अर्चन सुबह 7 से 10 बजे तक किया गया। वही राशियों का ज्ञान एवं नक्षत्र क्या है,ज्योतिष से जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इसे विस्तार से समझाया जाएगा।

वही आयोजक नितिन शिवहरे ने बताया कि हमारे कथा वाचक है वह युवा है और हमारा इस कथा को करने का उद्देश्य है कि यूथ अवेयरनेस पर काम किया जाए, जिस प्रकार से आज के समय में ज्योतिष शास्त्र को बहुत अच्छा देखा नहीं जा रहा है उन्होंने कहा की ज्योतिषीय गलत हो सकता है लेकिन ज्योतिष गलत नहीं होता। पत्रकार वार्ता में समिति के नितिन शिवहरे, दीपक खेनवार, नरपत सिंह तोमर, रणविजय कुशवाहा विशाल, हंस, सुनील तोमर, जबर सिंह, पार्षद रेखा त्रिपाठी, अमित शर्मा, पुनीत सिंह सहित दीनदयाल नगर के बरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Next Post

महुआ खेड़ा से 3 साल का मासूम लापता, रात भर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sat May 9 , 2026
दमोह: जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा निवासी 3 साल का मासूम अनुरूद्ध गुम हो जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देर रात एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया,डीएसपी देवी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी तेजगढ़ अरविंद सिंह,थाना प्रभारी तारादेही आलोक तिरपुड़े, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा रावेंद्र बागरी, थाना प्रभारी […]

You May Like