नई दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। यह जानकारी संगठन की विज्ञप्ति में दी गई है।
श्री नरेंद्रन ने इस पद पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड की प्रबंध निदेशिका सुनीता रेड्डी का स्थान लिया है जिनका एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया ।
एमआईएमए, भारत में कॉर्पोरेट प्रबंधकों का एक प्रतिष्ठित निकाय है। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी और पूरे देश में 68 शहरों और क्षेत्र में इसके सहायक संगठन कार्यरत हैं। यह विदेशी संगठनों के साथ मिलकर भी काम करता है।
जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विशाल कंपानी, संगठन के नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और टीसीआई के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल उपाध्यक्ष और जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर के पूर्व अध्यक्ष पी द्वारकानाथ कोषाध्यक्ष बने हैं।
टीवी नरेंद्रन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए
