करंट लगने से एक की मृत्यु, एक अन्य झुलसा

भिंड, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लहार क्षेत्र के मेहरा गांव निवासी बहादुर लाल (40) अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ ससुराल मदनपुरा आया था। कल देर शाम उसका साला सोनवीर (25) बिजली के करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर बहादुर लाल को मृत घोषित कर दिया गया और सोनवीर का इलाज चल रहा है।

Next Post

पन्ना टाइगर रिज़र्व में पर्यटन समय में बदलाव

Tue Jan 21 , 2025
पन्ना, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में फेस-4 मॉनीटरिंग के तहत वन्य प्राणियों की गणना 21 जनवरी से 28 जनवरी की अवधि में की जानी है। जिसे द्रष्टिगत रखते हुए पर्यटन समय में बदलाव किया गया है। क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि 21 जनवरी […]

You May Like