कोलम्बो, 21 जुलाई (वार्ता) भारत अंडर-19 ने श्रीलंका अंडर 19 के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को तीन विकेट पर 253 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 411 रन बनाये। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गयी और उसने स्टंप्स तक अपने आठ विकेट मात्र 122 रन तक गंवा दिए। श्रीलंका अभी पहली पारी में 289 रन से पीछे है।
कुशाग्र ओझा 103 रन से आगे खेलते हुए 111 रन बनाकर आउट हुए जबकि मनल चौहान 55 रन से आगे खेलते हुए 244 गेंदों में 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 150 रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंका इसके जवाब में स्टंप्स तक अपने आठ विकेट 122 रन पर गंवाकर संकट में फंस चुका है। भारत की तरफ से प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकटा और रोहित यादव ने दो-दो विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
