देवास: कन्नौद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस की मानवीय छवि को और मजबूत किया है। थाना प्रभारी तहजीब काजी ने घायल आरोपी की जान बचाने के लिए इंसानियत की मिसाल पेश की।दरअसल, बीती रात रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में चार बदमाश चोरी करने घुसे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो गिरोह का सरगना करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत का शिकार हो गया। वहीं उसका साथी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल आरोपी को खेत से मुख्य सड़क तक पहुँचाने के लिए थाना प्रभारी तहजीब काजी ने किसी का इंतजार नहीं किया, बल्कि करीब एक किलोमीटर तक आरोपी को अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुँचाया।इस संवेदनशीलता भरे कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग टीआई तहजीब काजी की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं।पुलिस ने बताया कि यह गिरोह केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में भी सक्रिय रहा है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
