छानबीन में जुटी पुलिस
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेसर बस्ती में रहने वाली एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरीश साहू 36 वर्ष निवासी सूरज किराना स्टोर के पास क्रेसर बस्ती ने सूचना दी कि वह आटो चलाता है। बुधवार शाम लगभग 4-30 बजे भतीजी अर्पिता साहू 14 वर्ष निवासी क्रेसरबस्ती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतिका ने यह कदम किन कारणों से उठाया इसका पता नहीं चल सका है विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
इधर महिला-युवक ने की आत्महत्या
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बिलखरवा निवासी श्रीमती रंजना यादव 40 वर्ष ने सुबह लगभग 9 बजे के बीच मकान की दहलान में लोहे के पाईप में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रभात नगर कठौंदा निवासी शैलेष कुमार अहिरवार 23 वर्ष निवासी प्रभात नगर कठौंदा माढ़ोताल ने दोपहर 12 बजे जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
