आष्टा. ग्राम भटोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई. जिससे झोपड़ी में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम भटोनी में बीती रात धर्मेंद्र पिता मेहरबान सपेरा की झोपड़ी में आग लग गई जिससे ग्राम में हलचल मच गई. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान खाक हो चुका था. सूचना मिलते ही तहसीलदार राम पगारे मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा बनाया. वहीं तात्कालिक रूप से ग्राम पंचायत से आर्थिक सहायता राशि दिलवाई. इसके अलावा पीडि़त परिवार को राशन उपलब्ध करवाया गया. इसके साथ ही पंचनामा प्रतिवेदन तैयार कर पृथक से आरबीसी के तहत प्रकरण स्वीकृत कर राहत राशि प्रदाय की जाएगी.
