
इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने भवानी नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए फरियादी ममता डगला के नाबालिग बेटे और उसके दो साथियों, यश और गोल्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए घर का ताला तोड़कर 70 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने सारा मशरुका बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के आदी हैं और खर्च निकालने के लिए अपनों के ही घर में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
