मप्र कांग्रेस: बूथ स्तर को मजबूत करने कल से नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन जिलों के दौरे पर रहेंगे चौधरी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं विधायक हरीश चौधरी 2 से 5 जून तक प्रदेश के चार दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरीश चौधरी 2 जून को नीमच, 3 जून को मंदसौर, 4 जून को रतलाम और 5 जून को उज्जैन का दौरा करेंगे। प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठकें, विधानसभा प्रभारियों के साथ संवाद तथा ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना तथा भविष्य के राजनीतिक अभियानों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। बैठकों में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष और विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

पार्टी नेताओं का मानना है कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

Next Post

पीएम आवास में पुलिस की रेड, कटे हुए वाहन बरामद

Mon Jun 1 , 2026
सतना: शहर के कोलगवा थाना अंतर्गत आने वाले पीएम आवास में पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर अवैध रूप से कटी गाड़ियों को बरामद किया है इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो […]

You May Like