जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में हथियार, बारूद बरामद किया

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने रविवार को डोडा जिले में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर सफलता हासिल की ।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता ने बताया कि एसओजी टीम ने विशिष्ट खुफिया सूचना पर थाथरी के भलारा वन क्षेत्र में समन्वित तरीके से चलाए गए तलाश अभियान के दौरान एक ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इनमें एक एसएलआर राइफल, दो मैगजीन और 22 जिंदा राउंड शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी में सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और असामाजिक या राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा उनके संभावित दुरुपयोग को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऑपरेशन जिला डोडा में शांति, स्थिरता और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि बरामद हथियार की उत्पत्ति का पता लगाने और इसे छुपाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों या समूहों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Next Post

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'रोटी छोटी हो गई' रिलीज

Mon Dec 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का लोकगीत ‘रोटी छोटी हो गई’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव ,गोल्डी यादव के साथ मिलकर नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘रोटी छोटी हो गई’ लेकर आई हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया […]

You May Like