राशिफल-पंचांग : 09 मई 2025

पंचांग 09 मई 2025:-

रा.मि. 19 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल द्वादशी भृगुवासरे दिन 3/16, हस्त नक्षत्रे रात 12/32, वज्र योगे रात 3/28, बालव करणे सू.उ. 5/26 सू.अ. 6/34, चन्द्रचार कन्या, पर्व- प्रदोष व्रत, परशुराम द्वादशी, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 08 मई 2025

वर्ष के प्रारंभ में बचपन के मित्र से मेलजोल बढ़ेगा, व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्दमय रहेगा, यात्रा होगी, वर्षके मध्य में प्रतिष्ठा बनी रहेगी, यश और कीर्ति मेंवृद्धि होगी,लाभांवित होने की सूचना प्राप्त होगी, शिक्षा के क्षेत्र में यश और मान सम्मान मिलेगा, वर्ष के अन्त में आर्थिक लेनदेन में विवाद की संभावना है, शत्रु षडयंत्र से बेचैनी होगी, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने की सूचना प्राप्त होगी, वृष और तुलाराशि के व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियोंको पारिवारिक अनावश्यक षडयंत्रों का शिकार होना पड़ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लेनदेन में विवाद हो सकता है, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ को लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों कोबचपन के मित्र से भ्ंोंटवार्ता होगी, व्यस्तता रहेगी.

——————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 08 मई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा. स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा. प्रवास का शौकीन होगा.

——————————————————–

मेष- कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय करें, खोया आत्म विश्वास फिर जागृत होगा, किसी से विवाद हो सकता है, परिश्रम की अधिकता रहेगी.

वृषभ- समय पर वादा पूरा नहीं कर पाने का मलाल रहेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात कहें, सफलता मिलेगी, अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा, विवाद हो सकता है.

मिथुन- बीती बातों को भूलकर आगे काम करें, इससे शांति और सफलता मिलेगी, कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें, सहयोग में कमी होगी, आकस्मिक प्रवास बन सकता है.

कर्क- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अतिथि आगमन होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

सिंह- मित्रों की मदद से सारे काम निपटा लेंगे, सूझबूझ से अच्छा आर्थिक लाभ होगा, वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक होगा.

कन्या- नई योजना शुरू करने में अड़चने आयेंगी, घर में उत्साह का माहौल रहेगा, दूसरों के कारण परेशानी होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.

तुला- कार्य की गति धीमी रहने से निराशा होगी, समझौता करना लाभकारी रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें.

वृश्चिक- जरूरी काम में व्यस्तता रहेगी, मित्रों के व्यवहार से दुख होगा, व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें, अनावश्यक विवादों को टालें.

धनु- अनहोनी टलने से विशेष खुशी होगी, धर्म कर्म के कार्य में भागीदारी रहेगी, कामकाज में तरक्की होगी, खरीदी बिक्री के कार्यो में सतर्कता रखें.

मकर- अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, खानपान पर ध्यान रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

कुम्भ- समय पर काम पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधी की चालों को समझ नहीं सकेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष रहेगा.

मीन- साझेदारी में किसी बड़ी योजना पर गंभीरता से विचार होगा, अचानक किसी कार्य में व्यस्तता रहेगी, समस्या का सरलता से समाधान होगा, अतिथि आगमन संभव है.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

वैशाख शुक्ल एकादशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी का रूख रहेगी. कपास रूई से बनी वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 7579 है.

——————————————————–

Next Post

भजनलाल सीमा क्षेत्र के अधिकारीयो से देर रात ले रहे पल पल की रिपोर्ट

Fri May 9 , 2025
जयपुर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव के मद्देनजर रात में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बैठ कर सीमा क्षेत्र के अधिकारियो से पल पल की रिपोर्ट लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। श्री शर्मा के साथ उच्च अधिकारी मौजूद हैं और कार्यालय से मॉनिटरिंग की […]

You May Like