इंदौर जिले के टुमनी गांव में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। चन्द्रावतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टुमनी में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है। धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया।

16-17 अगस्त की दरमियानी रात गांव टुमनी निवासी विशाल पिता शिवसिंह चावड़ा घर से यह कहकर निकला था कि वह जानवरों के कोठे पर बने कमरे में सोने जा रहा है। अगले दिन सुबह जब पिता शिवसिंह और मां ने उसे तलाशा तो दरवाजे पर ताला लगा मिला। आसपास तलाश करने पर विशाल का शव श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को संदेह उमेश पटेल पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शुरू में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या करना कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक विशाल उसके मामा-मामी के सामने उसकी झूठी बातें खोल देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने धारदार हथियार से हमला कर विशाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भुटिया शाम तक इसका खुलासा करेंगी

Next Post

भ्रामक विज्ञापन देने पर रैपिडो पर 10 लाख का जुर्माना

Thu Aug 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यहां गुरुवार को रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रैपिडो) पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने और अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के […]

You May Like