जबलपुर: रांझी मेन रोड स्थित दर्शन तिराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी के संयोजन व चंद्रशेखर वार्ड मंडलम अध्यक्ष नारायण गुप्ता के नेतृत्व में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह आयोजन नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण को लेकर उपजे भारी जन-आक्रोश के बीच हुआ, जिसमें कांग्रेसियों व क्षेत्रीय नागरिकों ने परीक्षा तनाव के कारण जान गंवाने वाले मासूम छात्रों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और सरकार जवाबदेही से बचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
मौन रखकर निष्पक्ष जांच की मांग
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृत विद्यार्थियों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई मांगी। इस अवसर पर नारायण प्रसाद गुप्ता, आशुतोष वत्स, रविंद्र कुशवाहा, जग्गू विश्वकर्मा, आदित्य मिश्रा, निर्मल चंद जैन, राजेंद्र मिश्रा, नेम सिंह, रमेश मोहित, सोनू गुप्ता, मनीष बेन, मनोज लोधी, राजू कनौजिया, मनोज लोधी, चंदन चौधरी, मोहन सिंह, सौरभ यादव, अनिल सोनकर, के.के. मिश्रा, राजेश श्रीवास, संजू ठाकुर, गोविंद चौधरी, देवेंद्र लखेरा, बंटी मारुति, कमलेश चौधरी, राहुल चौधरी, गोविंद चौधरी, हुकुमचंद जैन और ईश्वरी पटेल सहित रांझी ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
