जेपी अस्पताल का कचरा खुले में मिला, बनाया चालान 

भोपाल। शासकीय जयप्रकाश अस्पताल के गेट पर खुले में कचरा मिलने पर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने कार्रवाई की. स्वास्थ्य अमले को निरीक्षण के दौरान गेट नंबर 1 और 2 के पास सिरिंज, इंजेक्शन की शीशियां, खून लगी पट्टियां, दवाओं के रैपर, खाद्य सामग्री और नारियल के खोल समेत अन्य कचरा मिला. निगम अधिकारियों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन को मौके पर स्थिति दिखाई और हाउसकीपिंग का काम संभाल रही संस्था सेडमेप के प्रतिनिधियों को बुलाकर सफाई कराने तथा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए. इस मामले की सूचना देने के बाद भी सेडमेप का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. इसके बाद निगम ने संस्था के खिलाफ चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी.

Next Post

निगम के कार्यपालन यंत्री बृजेश कौशल निलंबित

Thu Sep 3 , 2026
भोपाल। नगर निगम आयुक्त ने कार्य मेें लापरवाही करने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया. यह निलंबन की कार्रवाई कार्यपालन यंत्री बृजेश कौशल के द्वारा जोन 16 शिव नगर में नाला निर्माण का काम समय पर पूरा नहीं किए जाने के कारण की गई. निगम के […]

You May Like