कुख्यात बदमाश बग्गा रासुका में गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर: कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ बग्गा को रांझी पुलिस ने एनएसए में गिरफ्तार किया है। बदमाश जहां दहशतगर्दी फैलाता था वहां से पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश कान पकड़ने के साथ हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आया।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि आकाश उर्फ बग्गा के खिलाफ 14 आपराधिक दर्ज हैं। 8 जनवरी को उसने शांति नगर क्षेत्र में उसने तीन चाकूबाजी की थी। जिसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने एनएसए के तहत वारंट जारी किया था। जिसमें आकाश उर्फ बग्गा को गिरफ्तार किया गया है

Next Post

आरक्षक ने दी भाजपा मंडल अध्यक्ष को धमकी

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में मां के साथ लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी जिसके बाद से आरक्षक शिकायत वापिस लेने लगातार शिकायतकर्ता को धमकी दे रहा है। अब मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की […]

You May Like