पंचायत मंत्री ने दी रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि

जबलपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 168वीं पुण्यतिथि पर धनवंतरि नगर चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मंत्री पटेल ने रानी अवंती बाई के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को प्रेरणादायक बताते हुए उनकी पुण्यतिथि को “संकल्प दिवस” के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

जल्द शुरू होगी रबी की खरीद : शिवराज सिंह चौहान

Fri Mar 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष रबी फसल की बहुत अच्छी पैदावार हुयी है और सरकार जल्द ही गेहूं तथा धान की खरीदी प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार […]

You May Like