कलेक्टर व एसपी ने फाइनल रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण

सिंगरौली। जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के तैयारियों के फाइनल रिहर्सल का आज दिन शनिवार को कलेक्टर गौरव बैनल एवं एसपी मनीष खत्री ने स्टेडियम पहुंच अवलोकन किया ।

कलेक्टर एवं एसपी ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण करने के साथ परेड कमान्डरो का परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समारोह के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो सहित अन्य का अवलोकन किया गया तथा तैयारियों के संबंध में आवश्य निर्देशित किया। फाइनल रिहर्सल के दौरान जिपं सीईओ जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, ननि आयुक्त सविता प्रधान, डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, ननि उपायुक्त आरपी बैस, लोसे प्रबंधक रमेश पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

हाट बाजार में खरीदी करने पहुंचे डीआईजी

Sat Jan 24 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले में प्रारंभ किये गये साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार में आज डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने सपरिवार पहुंचकर जैविक सब्जियां, फल आदि जैविक उत्पादों की खऱीदी की। उन्होंने शासन/ प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किये गये इस साप्ताहिक जैविक हाट को शहरवासियों के लिये अत्यंत उपयोगी बताया, जहां शुद्ध सब्जियां, […]

You May Like