कांशीराम को मिले भारत रत्न, धौलपुरे ने किया राहुल गांधी की मांग का स्वागत

भोपाल। कांग्रेस नेता प्रवीण धौलपुरे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से कांशीराम को मरणोपरांत सम्मानित करने की उठाई गई मांग का स्वागत और समर्थन किया है।

धौलपुरे ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज को राजनीतिक जागरूकता दिलाने तथा उनके अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने भारतीय लोकतंत्र में सामाजिक न्याय की नई धारा प्रवाहित की और लाखों लोगों को यह विश्वास दिलाया कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समानता और न्याय स्थापित करने का भी साधन है।

उन्होंने कहा कि कांशीराम का संघर्ष संविधान के मूल मूल्यों समानता, गरिमा और भागीदारी को मजबूत करने वाला रहा है। धौलपुरे के अनुसार, राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र के माध्यम से उठाई गई यह मांग देश के करोड़ों बहुजन और वंचित समाज की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

Next Post

शॉर्टसर्किट से 100 एकड़ गेहूं की फसल खाक

Sun Mar 15 , 2026
खंडवा। क्षेत्र के अन्नदाताओं पर बिजली विभाग की अनदेखी काल बनकर टूटी है। पिछले आठ दिनों से मूंदी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में आगजनी की भीषण घटनाएं सामने आई हैं, जिसने किसानों की चार महीने की हाड़-तोड़ मेहनत को पल भर में राख के ढेर में […]

You May Like

Play sound