शराब और कार सुधारने के नाम पर मांगे दो हजार रुपए, दो पक्षों में मारपीट

इंदौर:भंवरकुआं क्षेत्र के खण्डवा नाका स्थित संत नगर में देर रात शराब पीने और कार की मरम्मत के नाम पर 2 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और जमकर मारपीट में बदल गया. घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैंविवाद में शामिल आरोपी मारुति फ्रॉन्स कार नम्बर एमपी 09 बीएफ 0903 से मौके पर पहुंचे थे. घटना देर रात करीब 11 बजे श्रीश्याम रेसिडेंसी के सामने हुई.

पार्थ भावसार ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आदर्श शर्मा, प्रथम काग और लक्की गोयल कार से आए और शराब पीने व कार के नुकसान की बात कहकर उससे जबरन 2 हजार रुपये मांगने लगे. रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई.

इसी दौरान तुषार और रुपेश मुजाल्दा भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर पार्थ के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, बीच-बचाव करने आए शिवराज वास्कले, नीरज प्रजापत, लोकेन्द्र प्रजापत, कुलदीप तोमर और सचिन गोस्वामी के साथ भी मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर आदर्श शर्मा ने आरोप लगाया कि कार के बम्पर नुकसान को लेकर बातचीत के दौरान पार्थ और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर विवाद किया. मामले में भंवरकुआं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शिवपुरी में आज दिनभर बिजली कटौती, ज्यादातर इलाकों में सप्लाई ठप

Sun Jan 25 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में आज रविवार को मरम्मत काम के कारण शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं है। यह कटौती सुबह 11 बजे शुरु हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी। बिजली विभाग के अनुसार फूड पार्क, होमगार्ड और फतेहपुर लाइनों से जुड़े कई फीडरों पर काम किया […]

You May Like

मनोरंजन