भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आए अतिथि विद्वानों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सम्मेलन में उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने के साथ अतिथि विद्वानों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
