
विंध्यनगर : विंध्यनगर थाना के श्रीराम कॉलोनी ढोटी से तीन दिन के बीच दो स्थानों से सरिया चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने अंतत: दबोच कर उनके कब्जे से सरिया बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी की सतत निगरानी में यह कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को फरियादी रितिक गुप्ता एवं केवलराम चौधरी दोनों निवासी श्रीराम कॉलोनी ढोंटी द्वारा थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट लेख कराया कि रितिक गुप्ता घर के बाहर बने पोर्च के नीचे लोहे की 11 बंडल सरिया रखी थी, जिसे 24 एवं 26 मार्च की रात्रि में केवलराम चौधरी के घर के बाहर रखी 4 बंडल लोहे की सरिया अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये हैं ।
सूचना पर धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सरिया की पता तलाश के लिए एक टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से थाना क्षेत्र में लगे प्रमुख सीसीटीव्ही कैमरों, संदिग्धों से पूंछतांछ करने एवं आसपास मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने पर मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि ग्राम ढोंटी के 2 युवक लोहे सरिया बेचने के फिराक में थे। पुलिस उन्हें तलाशने में जुट गई। अंतत: आरोपियों के कब्जे से सरिया बरामद की गई।
32 हजार कीमत के चोरी की सरिया बरामद
जिसकी सूचना पर संदेही अरविन्द कुमार शाह उर्फ सोनू पिता सुब्बालाल शाह उम्र 25 वर्ष निवासी ढोंटी को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ किया गया, जो अपने साथी शिवम पाण्डेय पिता स्व. प्रकाश नारायण पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ढोंटी एवं 2 अन्य आरोपी के साथ दिनांक वक्त घटना को चोरी करना स्वीकार किए, जिसे अपने-अपने पास रखे था चोरी गया उक्त मशरूका कीमती करीब 32 हजार रूपए का बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा किए गए उक्त बरामदगी पर आम जन मानस द्वारा सराहना की गई । उक्त कार्रवाई में सउनि रमेश प्रजापति, पंकज सिंह, विजय खरे, आर भोले लोधी, अशोक कुशवाह, राहुल खजुरिया, प्रताप कुमार पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।
